हाइपरलिंकिंग नीति

हाइपरलिंकिंग नीति

हाइपरलिंकिंग नीति

1. परिचय

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) अपनी वेबसाइट की अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह हाइपरलिंकिंग नीति बीईसीआईएल की वेबसाइट से तथा वेबसाइट के लिए लिंक स्थापित करने के संबंध में नियम एवं शर्तों का निर्धारण करती है।

2. बीईसीआईएल वेबसाइट से लिंक स्थापित करना

अनुमेय लिंक

बीईसीआईएल किसी भी वैध एवं प्रतिष्ठित वेबसाइट से अपनी वेबसाइट के लिए लिंक का स्वागत करता है, बशर्ते कि ऐसा लिंक इस नीति में उल्लिखित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप हो।

प्रासंगिकता

बीईसीआईएल की वेबसाइट के लिए लिंक का उपयोग निष्पक्ष, वैधानिक एवं ऐसे तरीके से किया जाना चाहिए जिससे बीईसीआईएल की प्रतिष्ठा को कोई क्षति न पहुंचे अथवा उसका अनुचित लाभ न उठाया जाए। लिंक उस सामग्री एवं संदर्भ के अनुरूप होना चाहिए जिसमें उसे प्रदर्शित किया गया है।

निषिद्ध लिंक

निम्नलिखित प्रकार के लिंक अनुमेय नहीं होंगे :

  • बीईसीआईएल की पूर्व लिखित अनुमति के बिना किसी प्रकार के संबंध, अनुमोदन अथवा समर्थन का संकेत देने वाले लिंक।
  • भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अनुपयुक्त सामग्री की ओर ले जाने वाले लिंक।
  • अवैध, मानहानिकारक अथवा वयस्क सामग्री वाली वेबसाइटों पर प्रदर्शित किए गए लिंक।
फ्रेमिंग की अनुमति नहीं

बीईसीआईएल की वेबसाइट को किसी अन्य वेबसाइट के फ्रेम में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा तथा बीईसीआईएल की सामग्री के चारों ओर किसी प्रकार का ब्राउज़र अथवा सीमा (Border) वातावरण निर्मित नहीं किया जाएगा।

3. बीईसीआईएल वेबसाइट पर तृतीय पक्ष के लिंक

बाह्य लिंक

उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए बीईसीआईएल की वेबसाइट पर तृतीय पक्ष की वेबसाइटों के लिंक उपलब्ध हो सकते हैं। बीईसीआईएल इन वेबसाइटों का नियंत्रण अथवा समर्थन नहीं करता है तथा उनकी सामग्री, गोपनीयता संबंधी प्रथाओं अथवा नीतियों के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

अस्वीकरण

किसी भी तृतीय पक्ष की वेबसाइट के हाइपरलिंक का अनुसरण उपयोगकर्ता द्वारा अपने जोखिम पर किया जाएगा। बीईसीआईएल तृतीय पक्ष की सामग्री के संबंध में कोई अभ्यावेदन नहीं करता है तथा ऐसे लिंक के उपयोग से उत्पन्न किसी भी प्रकार की देयता के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

4. संशोधन

बीईसीआईएल बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय इस हाइपरलिंकिंग नीति में संशोधन अथवा परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। किसी भी परिवर्तन को इस पृष्ठ पर प्रकाशित किया जाएगा तथा ऐसे परिवर्तनों के पश्चात बीईसीआईएल की वेबसाइट का निरंतर उपयोग संशोधित नियमों एवं शर्तों की स्वीकृति माना जाएगा।