प्रसारण अभियांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी तथा संबद्ध अवसंरचना विकास के विशिष्ट क्षेत्रों में भारत एवं विदेशों में समग्र परियोजना समाधान उपलब्ध कराने हेतु एक विश्वस्तरीय परामर्शदाता संगठन के रूप में स्थापित होना, जिसे एक विशिष्ट “ब्रांड” के रूप में मान्यता प्राप्त हो।
भारत एवं विदेशों में स्थलीय, केबल तथा उपग्रह प्रसारण माध्यमों के द्वारा रेडियो एवं दूरदर्शन प्रसारण के आधुनिकीकरण तथा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना तथा कार्य के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करना।