Cyber Forensic Centre of Excellence

Cyber Forensic Centre of Excellence

साइबर फोरेंसिक में लेवल 1 ट्रेनिंग (05 दिन)

साइबर फोरेंसिक में लेवल 1 ट्रेनिंग (05 दिन)

डिजी-उड़ान: अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (UAS) का एडवांस्ड फोरेंसिक एनालिसिस – 05 दिन

डिजी-उड़ान: अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (UAS) का एडवांस्ड फोरेंसिक एनालिसिस – 05 दिन

साइबर फोरेंसिक में कौशल विकास कार्यक्रम (15 दिन)

साइबर फोरेंसिक में कौशल विकास कार्यक्रम (15 दिन)

इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और अनुभव प्रमाण-पत्र कार्यक्रम (01 महीना)

इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और अनुभव प्रमाण-पत्र कार्यक्रम (01 महीना)

स्किल बिल्डिंग और करियर लॉन्च प्रोग्राम (03 महीने)

स्किल बिल्डिंग और करियर लॉन्च प्रोग्राम (03 महीने)

साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र (CFCoE)

उद्देश्य एवं दृष्टिकोण

  1. ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल), जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार का एक उपक्रम है तथा ISO 9001:2015, ISO 27001:2013, ISO/IEC 20000-1:2018, ISO/IEC 17025:2017 एवं CMMI लेवल-3 प्रमाणित संस्था है, नोएडा में पूर्णतः क्रियाशील ISO/IEC प्रमाणित साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र (CFCoE) संचालित कर रही है।
  2. इस केंद्र की स्थापना आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित भारत के निर्माण के लक्ष्य को समर्थन प्रदान करने की दृष्टि से की गई है। यह साइबर एवं डिजिटल फोरेंसिक क्षमताओं, फोरेंसिक सेवाओं, परामर्श, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा स्वदेशी फोरेंसिक उपकरणों के विकास पर केंद्रित है।

साइबर फोरेंसिक सेवाएँ

यह केंद्र कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सरकारी संगठनों तथा कॉर्पोरेट संस्थाओं को व्यापक साइबर फोरेंसिक सेवाएँ प्रदान करता है:

  • कंप्यूटर एवं मोबाइल फोरेंसिक: कंप्यूटर, लैपटॉप एवं मोबाइल उपकरणों से डिजिटल साक्ष्यों का निष्कर्षण एवं विश्लेषण।
  • फोरेंसिक डेटा पुनर्प्राप्ति: उन्नत फोरेंसिक उपकरणों की सहायता से हटाए गए, क्षतिग्रस्त अथवा एन्क्रिप्टेड डेटा की पुनर्प्राप्ति।
  • क्लाउड एवं IoT फोरेंसिक: क्लाउड प्लेटफॉर्म एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) उपकरणों की फोरेंसिक जांच।
  • सीसीटीवी एवं ड्रोन फोरेंसिक: फोरेंसिक जांच हेतु सीसीटीवी फुटेज एवं ड्रोन डेटा का विश्लेषण।

साइबर फोरेंसिक परामर्श

बीईसीआईएल डिजिटल फोरेंसिक रणनीतियों, फोरेंसिक तत्परता ढाँचे (Forensic Readiness Frameworks), निविदा प्रक्रियाओं तथा डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन प्रणालियों के विकास हेतु परामर्श सेवाएँ प्रदान करता है। यह केंद्र संगठनों को उनके मौजूदा सुरक्षा ढाँचों में फोरेंसिक प्रक्रियाओं के एकीकरण में भी सहायता प्रदान करता है।

प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण

यह केंद्र शैक्षणिक संस्थानों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सरकारी अधिकारियों तथा कॉर्पोरेट पेशेवरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।

  • साइबर फोरेंसिक प्रमाणन: साइबर फोरेंसिक के क्षेत्र में विशेष व्यावहारिक (Hands-on) प्रमाणन कार्यक्रम।
  • कार्यशालाएँ एवं कौशल विकास: उभरते साइबर अपराध रुझानों एवं नवीन प्रौद्योगिकियों पर आधारित अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रम।

विनिर्माण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण

यह केंद्र वैश्विक एवं घरेलू प्रौद्योगिकी भागीदारों के सहयोग तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से स्वदेशी फोरेंसिक उपकरणों के विकास की योजना पर कार्य कर रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहायक होगा।

साइबर फोरेंसिक प्रयोगशालाओं की स्थापना

बीईसीआईएल के पास अत्याधुनिक हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर से सुसज्जित उन्नत साइबर फोरेंसिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की क्षमता है, जिससे भारत में डिजिटल फोरेंसिक अवसंरचना को सुदृढ़ किया जा सके।

अनुसंधान एवं विकास (R&D)

यह केंद्र विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहित करता है, जिसमें ब्लॉकचेन फोरेंसिक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित फोरेंसिक समाधान, उन्नत डिजिटल जांच पद्धतियाँ तथा क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

मेजर जनरल आर. के. सिंह (सेवानिवृत्त) साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र की टीम के साथ

मेजर जनरल आर. के. सिंह (सेवानिवृत्त) साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र की टीम के साथ

,
साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र प्रयोगशाला (बीईसीआईएल)

साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र प्रयोगशाला (बीईसीआईएल)

,
साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र (सीएफसीओई) टीम : 2024

साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र (सीएफसीओई) टीम : 2024

,
साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र की प्रमुख क्षमताएँ

साइबर फोरेंसिक उत्कृष्टता केंद्र की प्रमुख क्षमताएँ

,
कंप्यूटर फोरेंसिक उपकरणों का प्रदर्शन

कंप्यूटर फोरेंसिक उपकरणों का प्रदर्शन